पालिका के आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों ने ठेकेदार पर पीएफ एवं ईएसआई की कटौती करने के उपरांत भी उनके खातों में पूर्ण रूप से जमा ना करने का लगाया आरोप
जसपुर । उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने पालिकाध्यक्ष को एक ज्ञापन देकर नगर पालिका परिषद के आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों के वेतन से पीएफ और ईएसआई की कटौती कर उनके खातों में जमा न करने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर ठेका समाप्त करने की मांग की । सोमवार को उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के नेतृत्व में पालिका के आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों ने एक ज्ञापन पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट को देखकर कहा कि आउटसोर्स ठेकेदार द्वारा प्रतिमाह उनके वेतन से पीएफ एवं ईएसआई की कटौती करने के उपरांत भी उनके खातों में पूर्ण रूप से जमा नहीं की जाती है । जिसकी वजह से उनको काफी नुकसान हो रहा है । उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राही ने कहा कि वर्ष 2018 से आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों के वेतन से प्रतिमाह 12 प्रतिशत पीएफ एवं 0.75 प्रतिशत ईएसआई की कटौती की जा रही है और पालिका विभाग से 13 प्रतिशत पीएफ अंशदान प्राप्त करने के बाद भी संबंधित ठेकेदार द्वारा उनके खातों में पूर्ण रूप से धनराशि को जमा नहीं किया जा रहा । जिसकी वजह से पर्यावरण मित्रों का शोषण हो रहा है । उन्होंने वर्ष 2018 से मई 2025 तक आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों के वेतन से की गई सभी कटौतियों एवं पालिका विभाग द्वारा किए गए प्रतिमाह पीएफ अंशदान भुगतान की धनराशि को पूर्ण रूप से पर्यावरण मित्रों के खातों में जमा कराने एंव पूरे प्रकरण की जांच कराकर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई कर आउटसोर्स ठेका समाप्त करने की मांग की है , साथ ही चेतावनी दी है कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ अगर कार्रवाई न की गई तो मजबूरन संघ को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा । ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव शहरी विकास और जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को भी भेजी गई है । ज्ञापन देने वालों में आलोक कुमार , शेखर , मुकेश कुमार , विपिन कुमार , राजन कुमार , राकेश कुमार , प्रशांत कुमार , कुलदीप कुमार , अमरदीप सागर , आनंद कुमार , कमल कुमार , विनोद कुमार , अर्जुन कुमार , सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे ।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी