March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर में मोहर्रम को लेकर शाति कमेटी की बैठक आयोजित

जसपुर। मोहर्रम पर्व को लेकर अमन कमेटी की हुई बैठक में प्रशासन ने शांतिपूर्वक रूप से पर्व मनाने के लिए लोगों से सुझाव मांगे। साथ ही निर्धारित रूट से ताजिये निकालने के निर्देश दिए।

कोतवाली परिसर में आयोजित अमन कमेटी बैठक में एसडीएम चतर सिंह चौहान और सीओ दीपक कुमार ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए लोगों से सुझाव मांगे। इस दौरान लोगों ने सुरक्षा, साफ सफाई व बिजली की व्यवस्था सुचारू रूप रखने की मांग की। एसडीएम और सीओ ने ताजियों की ऊंचाई कम रखने और मोहर्रम पर्व को सादगी एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। सीओ ने अफवाहें फैलाने एवं

उत्पात मचाने वाले को सख्ती से निपटने की बात कही।

एसडीएम ने मोहर्रम पर्व पर सुरक्षा साफ सफाई एवं बिजली को सुचारू रूप से रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट, ईओ शाहिद अली,

एसएसआई जावेद मलिक, हरीश आर्य, सुधीर विश्नोई, अनीता पवार, सईद अहमद, शाहनवाज, सभासद शहजाद अली, अलाउद्दीन, नफीस अहमद, रूबी पधान, जाकिर हुसैन, रूपा देवी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।