जसपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट और भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल को सम्मानित किया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी ने नगर पालिका पहुंचकर अध्यक्ष नौशाद सम्राट को माला पहनकर स्वागत कर उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने व्यापारियों एवं नगर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उधर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल के कार्यालय पहुंचकर उनको भी पटका पहानकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महामंत्री विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अर्पित रस्तोगी, त्रिलोकचंद अरोरा, राकेश अरोरा, हरीश ग्रोवर, ललित शर्मा, अवलोक जैन, गुलशन अरोरा, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज