March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

सीएम धामी से मिले बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोज पाल,क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

जसपुर। भाजपा काशीपुर जिला अध्यक्ष मनोज पाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही जिले में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। देहरादून में सीएम धामी से जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला के साथ मुलाकात कर जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने सीएम को जसपुर-काशीपुर आने का न्योता दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, हरप्रीत सिंह हैप्पी आदि मौजूद रहे।