देहरादून। उत्तर क्षेत्र नागरिक उड्डयन मंत्रियों का सम्मेलन 2025, देश के नागरिक उड्डयन क्षेत्र की संभावनाओं को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल अनुरूप में संपन्न हुआ। केंद्रीय मंत्री श्री किन्नारपु राममोहन नायडू के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। श्री किन्नारपु राममोहन नायडू ने बताया कि बीते 10 वर्षों में 88 नए हवाई अड्डे शुरू हुए हैं और हर घंटे 60 नई उड़ानों का संचालन हो रहा है।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नागरिक उड्डयन राज्य में पर्यटन, रोजगार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई दे रहा है। उन्होंने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए केंद्र व राज्य के समन्वित प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समावेशी विकास के लिए राज्य-विशेष रणनीतियों को अपनाना आज की आवश्यकता है और यह सम्मेलन उसी दिशा में एक ठोस कदम है।
उत्तर भारत के विमानन परिदृश्य को सशक्त बनाने हेतु आयोजित सम्मेलन में कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे और निवेश पर आधारित रणनीतियों पर चर्चा की गई। 100 से अधिक विमानन उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी इस बात को रेखांकित करती है कि अब समय केंद्र-राज्य-उद्योग की साझेदारी को और मजबूत बनाने का है। इस आयोजन में एफआईसीसीआई व उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की भूमिका एक सशक्त सेतु बनी।
इस दौरान श्री गौतम कुमार डाक, राज्य मंत्री (सहकारिता और नागरिक उड्डयन), राजस्थान सरकार, श्री विपुल गोयल, मंत्री (राजस्व, आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन), हरियाणा सरकार, श्री सुबोध उनियाल, वन मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार, श्री सुरेश कुमार खन्ना, मंत्री (वित्त एवं संसदीय कार्य), उत्तर प्रदेश सरकार तथा श्री रघुबीर सिंह बाली, उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड सहित राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा