उधम सिंह नगर, उत्तराखंड 22 मार्च 2024
काशीपुर। पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर चार वारंटियों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद मे चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रेक डाउन, आपरेशन प्रहार के अंतर्गत कुंडा थाना पुलिस ने वाल्मिकी बस्ती ठाकुरद्वारा निवासी अमित कुमार पुत्र राम किशन, ग्राम भारतवाला थाना ठाकुरद्वारा निवासी भगीरथ पुत्र लोकराम, ग्राम गढ़ीनेगी निवासी कृपाल सिंह पुत्र लखविन्दर सिंह व ग्राम मिस्सरवाला निवासी जगरूप सिंह पुत्र दलवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई मनोहर चन्द, मनोज धौनी, होशियार सिंह, कां. कुन्दन भौर्याल रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज