काशीपुर। शहर में ई-रिक्शा संचालन से बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात पुलिस ने बीते महीने सत्यापन अभियान चलाया था। अब ई-रिक्शा चालक सत्यापन कार्ड पहनकर ही वाहन चला सकेंगे।
शहर के अलावा यूपी की ई-रिक्शाओं का संचालन होने से शहर के हर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। क्षेत्रवासी कई बार इस समस्या से निजात दिलाने की पुलिस ने मांग कर चुके थे। इसके बाद यातायात पुलिस व सीपीयू ने पहले चेकिंग अभियान चलाया जिसके चलते अधिकतर यूपी के ई-रिक्शा चालकों ने शहर में आना बंद कर दिया था। इसके बाद यातायात पुलिस ने बीते महीने ई-रिक्शा व सीएनजी टेंपो चालकों का दो सप्ताह तक सत्यापन अभियान चलाया था।यातायात पुलिस के प्रभारी जितेंद्र पाठक ने बताया सत्यापन अभियान के दौरान लगभग 1200 से अधिक ई-रिक्शा व सीएनजी वाहनों का सत्यापन किया गया जिनके कार्ड बनकर तैयार हो रहे हैं। जल्दी ही ई-रिक्शा चालकों में इसका वितरण किया जाएगा। इसके बाद यदि कोई वाहन चालक चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन के वाहन चलाता मिलता है। तब उस वाहन को सीज करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया पुलिस व सीपीयू की सख्ती से काफी हद तक यूपी की ई-रिक्शा का आना बंद हो गया है। अब सत्यापन कार्ड वितरण के बाद फिर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया