बेंको मे रही हड़ताल, परेशान रहें लोग
काशीपुर/जसपुर। कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण बैंकों द्वारा एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई। बुधवार को उत्तराचंल बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले बाजपुर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा पर सभा हुई। यूनियन के सहायक महामंत्री स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा ने कहा कि भारत सरकार कर्मचारियों का अहित कर रही है। स्थायी नियुक्ति बंद हैं। बैंकों में ग्राहकों से लिए जा रहा सेवा शुल्क कम किया जाए। यूनियन के अधिकारों में हस्ताक्षेप बंद किया जाए। यहां पर ललित कुमार तिवारी, सत्यपाल शर्मा, अर्पित सिंह, दिगंबर रौतेला आदि मौजूद रहे। उधर हड़ताल के समर्थन में इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र व भोजन माता संगठन ने मोदी सरकार का महाराणा प्रताप चौराहे पर पुतला फूंका।पुतला फूंकने से पूर्व पंत पार्क में सभा की गई। मांग की गई कि पूंजीपतियों के हित में लागू किए जा रहे चार लेबर कोड रद्द किए जाएं। साथ ही देश के अंदर ठेका प्रथा खत्म कर मजदूरों और कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। वहीं बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर बीमा कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। वहीं जसपुर में भी उत्तराचंल बैंक इंप्लाइज यूनियन से जुड़े कर्मियों ने बैंकों में काम बंद रखा। इससे ग्राहक परेशान रहे। कर्मियों ने कहा कि भारत सरकार ने कर्मचारियों नियुक्ति बंद कर दीं। इससे बैंकों में काम करने में दिक्कत आ रही है। ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता