March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

बाजपुर मे संदिग्ध हालात में युवक की मौत

बाजपुर। गांव लखनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने डायल 112 पर सूचना देकर हत्या करने की आशंका जताई थी। मृतक व्यक्ति को बीते छह जून को सांप ने भी डसा लिया था।

गांव लखनपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह (40) की पत्नी परमजीत कौर वर्ष 2012 में तीन बच्चों को छोड़कर चली गई थी। वह अपने जीजा के साथ गदरपुर क्षेत्र में रह रही है। उसके बाद धर्मेंद्र सिंह एक महिला के साथ रहने लगा था। सोमवार रात धर्मेंद्र शराब के नशे के दौरान इन्वर्टर में आए करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग उसे एक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर ले गए।मंगलवार सुबह करीब आठ बजे डायल 112 नंबर पर मृतक की पहली पत्नी परमजीत कौर ने पति की हत्या करने की आशंका जताई थी। इसी सूचना पर एसएसआई विनोद फर्त्याल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। धर्मेंद्र का शव आंगन में चारपाई रखा हुआ था जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने बताया कि पड़ताल के दौरान मृतक की बायीं आंख के नीचे नीले रंग का निशान दिख है और कानों से खून का रिसाव हो रहा था। मृतक की पहली पत्नी परमजीत कौर को किसी ने गलत सूचना दी थी। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के असल कारणों का पता चलेगा।