March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर:रेनू गोयल को क्लब की एक बार पुनः मिली ज़िम्मेदारी, तीसरी बार हुई ताजपोशी

जसपुर इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष।रेनू गोयल को हरिद्वार में आयोजित।जिला असेंबली में तीसरी बार अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी मिलने पर। क्लब द्वारा जसपुर मे स्वागत समारोह आयोजित कर उनका स्वागत किया गया।साथ ही कार्यकारी समिति का विस्तार भी किया गया

शुक्रवार को होटल रेडीशन मे
इनरव्हील क्लब द्वारा कार्यक्रम
आयोजित किया गया।जसपुर
इनरव्हील क्लब की पूर्व मे दो बार अध्यक्ष रही रेनू गोयल को एक बार फिर से तीसरी बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उनका स्वागत जोरदार किया गया। साथ ही कार्यकारी समिति का विस्तार भी किया गया। जिस मे मीता अग्रवाल को उपाध्यक्ष, संगीता शर्मा सचिव, ममता अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुना गया,वहीँ प्राची को एडीटर, मनीषा को आईएसओ की ज़िम्मेदारी मिली। पूर्व अध्यक्ष रही डॉ. छवि वर्मा ने नई टीम को बैच एवं कालर पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुये नव नियुक्त अध्यक्ष रेनू गोयल के पूर्व कार्यकाल की सराहना करते हुये उनको पुनः अध्यक्ष बनने पर तथा नई कार्यकारिणी को शुभकामनायें दीं। अध्यक्ष रेनू गोयल ने क्लब के सदस्यों के प्रति अभार जताया। तथा समाजसेवा के कार्यों व क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील की। Kmd न्यूज़ के लिए। अंकुर जैन की रिपोर्ट.

इस दौरान तीन चिकित्सको व दो चार्टर्ड अकाउंटेड को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम मे आगामी रूप रेखाओ पर भी चर्चा की गई।क्लब सचिव संगीता शर्मा ने बताया कि सुरभि अग्रवाल, निषि अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, डॉ. छवि वर्मा, ऋचा बंसल को सदस्य बनाया गया।