पतरामपुर, जसपुर और कलियां वाला में चला अभियान
जसपुर। पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के मकसद से कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध शराब समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक जावेद मलिक के नेतृत्व में पतरामपुर, जसपुर और कलियां वाला क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत जगदीप सिंह उर्फ राजा पुत्र हरगोपाल सिंह ग्राम भवानीपुर थाना कुंडा, जसवंत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र हर प्रेम सिंह ग्राम भोगपुर डैम, संदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र
सिंह निवासी ग्राम कलियावाला को 164 पाऊच अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया गयापुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक जावेद मलिक ने बताया कि पतरामपुर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक गोविंद सिंह मेहता ने 60 पाऊच, बाजार चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने 54 पाऊच उप निरीक्षक हरीश आर्य ने 50 पाऊच अवैध शराब बरामद की है। वहां प्रकाश शुक्ला, नवीन जोशी, विपिन चंद्र, कुलदीप सिंह, इंद्र सिंह, विक्रम सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज