जसपुर में पुलिस अफसरों ने किया कावड़ मार्ग का निरीक्षण
, 23 तक डायवर्ट रहेगा रूट
जसपुर, । कावंड़ यात्रा को देखते हुए बिजनौर पुलिस ने 23 जुलाई तक हल्के-भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया है। 23 जुलाई को शिवरात्रि मनाई जाएगी। यातायात पुलिस ने अपील की है कि सभी अपने गंतव्यों को जाने के लिए समय से पूर्व घर से निकले।श्रावण माह शुरू हो गया है। शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने शुरू हो गए। अफसरों ने इसको देखते हुए रूट का निरीक्षण कर अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। एएसपी सिटी बिजनौर संजीव कुमार वाजपेई ने बताया कि जाम से बचने को समय से पहले घर से निकलें। डायजर्वन से परेशानी हो सकती है। बताया कि यातायात डायवर्जन से संबंधित हैं।
अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। यात्री किसी भी समस्या के दौरान यूपी-112 पर कॉल कर सकतें
जसपुर में इन अफसरों ने किया निरीक्षणः
जसपुर। कांवड़ यात्रा को देखते हुए एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एसपी काशीपुर अभय प्रताप,सीओ दीपक कुमार, एसडीएम चतर सिंह चौहान ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। अफसरों को यात्रा सुगम बनाने के निर्देश दिए।
रोडवेज बसों का बदल गया रूट
बिजनौर से मुरादाबाद आने व जाने वाली बसें वाया नहटौर, धामपुर, शेरकोट, अफजलगढ़, जसपुर होते हुए मुरादाबाद पहुंचेंगी तथा इसी मार्ग से वापस आएंगीं।
नजीबाबाद से नगीना, धामपुर, स्योहारा, सहसपुर मार्ग पर (कांवडियों के वाहनों के अतिरिक्त)समस्त हल्के, भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
मेरठ-मुजफ्फरनगर की ओर से मुरादाबाद, काशीपुर जाने व आने वाले हल्के वाहनों को गंगा बैराज पुल, बिजनौर से नहटौर, धामपुर, अफजलगढ़ से जसपुर को भेजे जाएंगे, इसी मार्ग से वापसी होगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता