विभिन्न स्थानों पर लगाए 100 से अधिक पौधे
जसपुर टाइम
जसपुर। कुमाऊँ भर में हरेला पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गये।
जगह जगह पौधे रोपण कर हरेला पर्व मनाया गया। इसी क्रम मे रेडक्रॉस सोसाइटी ने भी
जसपुर में उपजिलाधिकारी जसपुर चतर सिंह चौहान के नेतृत्व में आधा दर्जन सरकारी कार्यालो ने वृक्षारोपण किया।

बुधवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थानीय इकाई ने हरेला पर्व पर सो से अधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया।
उपजिलाधिकारी जसपुर चतर सिंह चौहान के नेतृत्व मे सोसाइटी पदाधिकारीयों ने ब्लॉक कार्यालय, कोतवाली, नई नगर पालिका व पंडित पूर्णानन्द तिवारी इंटर कॉलेज सहित आधा दर्जन स्थानों पर वृक्षारोपण किया।रेडक्रॉस सोसाइटी के मिडिया प्रभारी उस्मान अहमद ने बताया कि ब्लाक व अन्य जगहों पर भी लगभग सो से अधिक वृक्षो का वृक्षारोपण किया जा रहा है।इस मोके पर सोसाइटी चेयरमेन हरिओम सिंह ने कहा कि हरेला पर्व पर सभी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।ताकि धरती हरी भरी रहें इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमेन हरिओम सिंह, उस्मान अहमद,वेदानंद शर्मा, डॉ.वीर सिंह गौतम, निशांत अरोरा, संजय राजपूत, डॉ,संदीप कुमार, शकील अहमद, प्रदीप कुमार, एड. बलवंत सिंह आदि लोग मौजूद रहें।
हरेला हमारी संस्कृति और चेतना का पर्व :चतर सिंह
जसपुर उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और चेतना से जुड़ा एक गहरा भाव है, जो हमें पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि एक व्यक्ति एक पौधा लगाकर धरा को हरा भरा रखने को अपना सहयोग जरूर दे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा