कोटद्वार, गढ़वाल 30 मार्च 2024
कोटद्वार: कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत बीईएल रोड पर डंपर की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। मृतक श्रमिक काशीपुर के बताए जा रहे हैं।
घटनाक्रम के अनुसार बीईएल रोड पर फैक्ट्री गेट के समीप सीमेंट से लदा एक डंपर खराब हो गया। सीमेंट से लदे एक दूसरे डंपर से खराब डंपर को खींचने की कोशिश करने लगे।
मौके पर दोनों डंपरों के स्वामी काशीपुर निवासी सोहन सिंह व लखविंदर सिंह के साथ ही डंपर चालक अशोक भी मौजुद था। जिस वक्त खराब डंपर को खींचने की कोशिश की जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे बजरी से भरे एक डंपर ने खराब डंपर के पीछे टक्कर मार दी। जिससे खराब डंपर के आगे खड़े अशोक, लखविंदर व सोहन की दोनों डंपरों के बीच कुचलने से मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव मय टीम मौके पर पहुंच गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर को क़ब्ज़े में ले लिया गया है। बताया कि डंपर चालक फरार है।यहां हुआ दर्दनाक हादसा, डंपर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत कोटद्वार, गढ़वाल 30 मार्च 2024 कोटद्वार: कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत बीईएल रोड पर डंपर की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। मृतक श्रमिक काशीपुर के बताए जा रहे हैं। घटनाक्रम के अनुसार बीईएल रोड पर फैक्ट्री गेट के समीप सीमेंट से लदा एक डंपर खराब हो गया। सीमेंट से लदे एक दूसरे डंपर से खराब डंपर को खींचने की कोशिश करने लगे। मौके पर दोनों डंपरों के स्वामी काशीपुर निवासी सोहन सिंह व लखविंदर सिंह के साथ ही डंपर चालक अशोक भी मौजुद था। जिस वक्त खराब डंपर को खींचने की कोशिश की जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे बजरी से भरे एक डंपर ने खराब डंपर के पीछे टक्कर मार दी। जिससे खराब डंपर के आगे खड़े अशोक, लखविंदर व सोहन की दोनों डंपरों के बीच कुचलने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव मय टीम मौके पर पहुंच गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर को क़ब्ज़े में ले लिया गया है। बताया कि डंपर चालक फरार है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
सीएम धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी
जसपुर क्षेत्र में 08 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण, 03 केंद्रों को नोटिस जारी