March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर पुलिस ने महिला का पर्स झपटने का आरोपी तमचे समेत किया गिरफ्तार

जसपुर। बाजार से महिला का पर्स छीनकर भागे झपट्टामार बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे । से महिला का आधार कार्ड, पर्स व 7000 की नकदी समेत एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी यायालय में पेश किया है।

प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि शुक्रवार की शाम ललिता अपनी सास के साथ सब्जी मंडी वाली गली में सामान खरीद रही थी कि अचानक एक युवक उसके पास आया और झपट्टा मारकर महिला के हाथ से पर्स छीनकर भाग गया। पीड़ित महिला ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा तुरंत महिला के साथ हुए अपराध का संज्ञान लेकर घटना के अनावरण के आदेश दिए गए और पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी ने घटना के अनावरण

हेतु सुरागरसी-पतारसी, विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु तीन टीम का गठन किया गया। उनके नेतृत्व में बीती रात्रि पुलिस टीम ने ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अनस पुत्र अहमद हसन निवासी पूर्व चैयरमैन फरीदा बेगम वाली गली नई बस्ती जसपुर को बहादरपुर को जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर महिला का आधार कार्ड, पर्स व 7000 रुपये समेत उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया। तमंचा व कारतूस रहे।

बरामदगी होने पर अभियुक्त के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त अनस पूर्व में स्मैक तस्करी व अन्य मामलो में जेल जा चुका है, कुछ दिन पहले ही जैल से छूटकर आया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में प्रभारी कोतवाल जावेद मालिक, एसआई इंद्र सिंह ढेला, हेड कांस्टेबिल वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबिल अरुण कुमार, प्रणय राठी, इंद्र सिंह, दीपक जलाल आदि शामिल