March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में कांग्रेस को दिया झटका

खटीमा। कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष शुक्रवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा सोनकर और पूर्व नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर,के साथ कई कार्यकर्ताओं भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।लोहियाहेड मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले लोगों काे पार्टी का पटका व फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मीरा सोनकर और रवीश ने मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री की कार्यशैली व उनके विकास के एजेंडे से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं रहा। वहां पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, मोहिनी पोखरिया, सतीश गोयल, मनोज वाधवा, किशन सिंह किन्ना, विमला मुंडेला, भुवन भट्ट विवेक रस्तोगी, कामिल खान, जीवन धामी,अशोक बत्रा, विमला बिष्ट, अनुपमा शर्मा, अशोक बत्रा मौजूद रहे।