रुद्रपुर। पंचायत चुनाव में प्रचार के दौरान सियासी प्रतिद्वंद्विता के चलते नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप से सियासत का पारा चढ़ा हुआ है। जिपं की कुरैया सीट पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में उतरे मेयर विकास शर्मा ने किच्छा विधायक का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए किच्छा से विदाई की तैयारी का बयान दे डाला। इससे नाराज विधायक तिलकराज बेहड़ ने एक नुक्कड़ सभा में मेयर पर पटलवार कर उनको राजनीति में कल का आया बच्चा करार दे दिया।
सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के बयान वायरल हो रहे हैं। दरअसल आधी रुद्रपुर और आधी किच्छा विधानसभा में आने वाली सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के लिए विधायक बेहड़ ने पूरी ताकत झोंकी हुई है।कुछ दिन पहले कुरैया सीट पर मेयर शर्मा ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क किया था और बयान दिया था। इधर, बेहड़ ने किच्छा विधानसभा में एक नुक्कड़ सभा में मेयर को करारा जवाब दिया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन