March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

बोलरो की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल

जसपुर। स्कूटी पर सवार रॉयल हवेली के तीन कर्मियों को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई और दो को काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीती रात्रि लगभग एक बजे थाना कुंडा में डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की काशीपुर हाईवे स्थित बकसौरा गुरुद्वारे के पास

एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों में से दो युवक घायल और एक मृत अवस्था में सड़क पर पड़े हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां गौरव उर्फ छोटू 28 वर्षीय पुत्र स्वर्गीय रामसरन निवासी मौहल्ला नत्था सिंह थाना जसपुर एवं गौरव 19 वर्षीय पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी भवराहा थाना शाहबाजपुर (जिला हरदोई) उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल अवस्था में तथा 20 वर्षीय दीपक पुत्र सोमपाल सिंह निवासी ग्राम करनपुर थाना कुंडा मृत अवस्था में पड़ा था।

घायल गौरव द्वारा बताया गया कि वह तीनों थाना कुंडा के निकट

रॉयल हवेली में काम करते हैं वह तीनों स्कूटी से टोल प्लाजा के निकट चाउमीन खाकर वापस लौट रहे थे अज्ञात बोलेरो वाहन द्वारा पीछे से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी और स्कूटी को दीपक चल रहा था। जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक दीपक के शव को एंबुलेंस 108 के माध्यम से काशीपुर मोर्चरी भिजवाया गया है तथा घायलों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।