प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने जताया कड़ा विरोध
राज्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र, मुकदमे वापस लेने की मांग
रामनगर। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने पौड़ी जनपद के नैनीडांडा विकासखंड के 90 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को स्थानीय पुलिस की ओर से पंचायत चुनाव को देखते हुए 107/16 की धारा में शांतिभंग के नोटिस देने का कड़ा विरोध किया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार को लिखे पत्र में धीरेंद्र प्रताप ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हनन बताते हुए निर्वाचन आयोग से मुकदमे तत्काल वापस लेने और स्थानीय पुलिस अधिकारी को इस मामले में दंडित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यहां न केवल राजनीतिक कार्यकर्ताओं को, बल्कि
पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ रहे नेताओं तक को नोटिस दिए गए हैं और उनसे मुचलके भरे गए हैं, जो राजनीतिक कार्यकर्ताओं का सरासर उत्पीड़न है। कहा कि जो लोग समाज का नेतृत्व करते हैं, उन्हीं को शांति भंग का दोषी बताया जाना कहां का विवेकशील फैसला है। यह लोग भविष्य में जब जीत जाएंगे तो जिले के विकास में जिला पंचायत और बीडीसी और ग्राम स्तर पर प्रधान के रूप में क्षेत्र के विकास का दायित्व संभालेंगे। ऐसे लोगों को शांति भंग का दोषी मानना एक तरह से उनको अपराधी ठहरना है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और जो 90 लोगों को नोटिस दिए गए हैं, तत्काल वापस लिए जाने चाहिए। इधर, धीरेंद्र प्रताप ने अल्मोड़ा के जाने-माने पत्रकार, लेखक, आंदोलनकारी नरेंद्र रौतेला के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। कहा कि उन्होंने अल्मोड़ा के विकास के लिए बहुत त्याग किया और पत्रकारिता जगत में भी उनका प्रदर्शन बहुत उल्लेखनीय था।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता