♻️ मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा धर्मों के बहरूपियों के विरुध्द चलाया जा रहा अभियान
♻️ जनपद हरिद्वार के सिटी से लेकर देहात तक बाबाओं का भेष धर धर्मों को बदनाम करने वालो पर बड़ी कार्रवाई
♻️ पुलिस ने जनपद के देहात क्षेत्र के अलग अलग थाना क्षेत्रों में आज छापे मारकर 44 बहरूपी बाबाओं को दबोचा
जनपद हरिद्वार में धर्म की आड़ लेकर लोगों को गुमराह करने वाले बहरूपियों के विरुद्ध SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
“ऑपरेशन कालनेमी” के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाकर सिटी से लेकर देहात तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई।
इस अभियान के अंतर्गत आज 44 ऐसे बहरूपिया बाबाओं को हिरासत में लिया गया है जो साधु-संतों का भेष धरकर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना व अन्य प्रकार की ढोंग दिखाकर श्रद्धालुओं व आमजन को भ्रमित कर रहे थे। ये व्यक्ति जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।
पुलिस ने मौके पर सभी का सत्यापन किया और जिनके दस्तावेज़ व गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं, उन्हें विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई l
यह कार्रवाई उन ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध है जो धर्म की छवि धूमिल कर समाज को गुमराह कर रहे हैं।
हरिद्वार पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता