March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का धूमधाम से मनाया जन्मदिन , दीर्घायु की कामना

पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ. एमपी सिंह के कार्यलय पर केक काटकर मनाया जन्मदिन

जसपुर। स्थानीय भाजपाइयों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह भट्ट का जन्मदिन धूमधाम मनाया। इस दौरान ईश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना की। आज सोमवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ. एमपी सिंह के कार्यालय पर एकत्र भाजपाइयों ने महेंद्र भट्ट के जन्मदिन पर केक काटकर मिठाई बांटी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डा. एमपी सिंह, पूर्व जिला महामंत्री डा. सुदेश कुमार, नगराध्यक्ष राजकुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, विशाल कश्यप, डा. सूरज, ललित शर्मा, बिजेंद्र गहलोत, बलराम तोमर, खूब सिंह, गौरव, उमा विश्नोई, अनीता पवार, बीना, लक्ष्मी, मोहनी, सुषमा, ज्योति सहित खासी संख्या मे भाजपाई मौजूद रहें।