March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने पंचायत चुनाव के नव निर्वाचितो का किया सम्मान

जसपुर। पूर्व विधायक ने पंचायत चुनाव में जीते जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। साथ ही उनसे विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। गत सांय अफजगण रोड स्थित स्वागत मंडप में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कहा कि ग्राम पंचायत मिनी सरकार कहलाती है। इसमें विकास होगा तो पूरे क्षेत्र में विकास होगा। उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों से ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग करने की अपील की। साथ ही बीडीसी मेंबरों से ग्राम प्रधानों का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने ग्राम प्रधानों से भी सही योजनाओं को धरातल पर उतरने की बात कही।

।इस दौरान बाद लगभग चार दर्जन ग्राम प्रधान, बीडीसी मेंबर और जिला पंचायत सदस्यों को शाल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे सुरेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. सुदेश कुमार, बिरेन्द्र सिंह चौहान,सिद्धार्थ मोहन सिंघल,कामिनी सिंह, सनी प्रधान, तीरथ सिंह, परगट सिंह, सुखवंत पन्नू, आशीष चौहान, नवनीत चौहान, रणजीत सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार गुंबर, नईम अहमद, सचिन बाठला, ब्रह्मानंद लाहोरी, गुरमेल सिंह,धर्मेंद्र सिंह, दिलशाद, अनिल नगर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन अंकुर सक्सेना ने किया।