काशीपुर। काशीपुर में भाई को राखी बांधकर लौट रही बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसके पति और दो बच्चे हादसे में घायल हो गए। हादसा शनिवार की शाम मिसरवाला के पास हुआ था। कार ने महिला की बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ साहू निवासी संदीप कौर (30) पत्नी सुखदेव सिंह अपने पति व बेटी मनराज कौर (6) और बेटा गुरबाज सिंह (4) के साथ शनिवार को रक्षाबंधन पर अपने इकलौते भाई अमृत पाल सिंह के घर राखी बांधने बाजपुर दोराहा बाइक से गए थे।देर शाम वह मायके से घर लौट रही थी। कुंडा थाना क्षेत्र में रुद्रपुर-हरिद्वार हाईवे स्थित ढेला नदी पुल के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में संदीप कौर की मौत हो गई। जबकि पति व दोनों बच्चे मनराज कौर व गुरबाज सिंह घायल हो गए। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया संदीप कौर पांच बहनों में सबसे छोटी थी और वह अपने इकलौते भाई को रक्षाबंधन पर राखी बांधने मायके गई थी। कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई भी तहरीर नहीं सौंपी गई है। तहरीर मिलने के बाद अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता