जसपुर। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सोमवार को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। जसपुर से भाजपा ने अनूप कौर पर दांव खेला है, लेकिन कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का नाम साफ नहीं किया है। सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में प्रमुख पद के लिए नामांकन भरे जाएंगे। भाजपा प्रत्याशी अनूप कौर ने पूरी तैयारी कर ली है। जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि अनूप कौर बीडीसी क्षेत्र खेड़ा लक्ष्मीपुर से निर्विरोध चुनी गई थीं। बता दें कि जसपुर ब्लॉक में 51 ग्राम प्रधान, 40 बीडीसी सदस्य, पांच जिला पंचायत सदस्य एवं 525 वार्ड सदस्य के पद है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता