July 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 1 करोड़ का चेक सौंपा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 1 करोड़ की धनराशि का योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दिए सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर सचिव श्री मनमोहन मेंनाली, बैंक ऑफ बड़ौदा के जी.एम श्री प्रतीक अग्निहोत्री, डीजीएम श्री एस.पी.एस तोमर , रीजनल हेड श्री अरविंद जोशी मौजूद रहे।