जसपुर,। विधायक ने पंचायत चुनाव में जीते जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों को समारोह पूर्वक सम्मानित किया। साथ ही उनसे विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
गत दिवस हीरा मंडप में आयोजित कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान ने कहा कि ग्राम पंचायत मिनी सरकार कहलाती है। इसमें विकास होगा तो पूरे क्षेत्र में विकास होगा। उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों से ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए ग्राम प्रधानों का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने ग्राम प्रधानों से भी सही योजनाओं को धरातल पर उतरने की बात कही। इसके बाद तीन दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान,तीन जिला पंचायत सदस्यों का भी सम्मान ग्राम पंचायतों से किया विकास का आह्वान
3 जिला पंचायत सदस्यों को शाल भेंटकर सम्मानित किया। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान ने अपने-अपने विचार साझा किए। साथ ही विकास करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम मे नईम अहमद, मो हसन, रजनी, अनीता, इल्म परवीन शमीम अहमद शेर अली राहुल बंटी गजेंद्र सिंह इफ्तार बबलू आदित्य गहलोत, दिग्विजय सिंह,रितेश चौहान शैलेंद्र गहलोत मोइनुद्दीनं आफताब अहमद मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया
गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की
अनुभवों के आदान-प्रदान से प्रभावी नीति निर्माण से हिमालयी राज्य का निर्माण संभव