March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर:’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नगर मे निकली तिरंगा यात्रा

देश भक्तिमय हुआ नगर का माहौल,’हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

जसपुर। भाजपा एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नगर के मुख्य मार्गो से ‘तिरंगा यात्रा’ निकालकर लोगो को अपने घरों पर तिरंगा लगने के लिए जागरूक किया।

आज सुभाष चौक पर एकत्रित हुए भाजपा एवं आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने कोतवाली रोड मेन बाजार, गांधी आश्रम चौक, अब्दुल बारी चौक, ठाकुर मंदिर, आर्य समाज रोड, पुरानी नगर पालिका सब्जी मंडी चौक, सक्को वाली मस्जिद, पंडित पूर्णानंद रोड होते हुए सुभाष चौक तक भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। वहां पर विधिवत तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने राष्ट्रहित में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर पर तिरंगा लगने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान, डॉक्टर सुदेश कुमार, कमल चौहान, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, रवि मणि, विशाल कुमार, महेश प्रजापति, अशोक खन्ना, भूदेव सिंह चौहान, बलराम तोमर, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, तरुण गहलोत, ललित शर्मा, विनोद प्रजापति, नीलकमल शर्मा, विमल अग्रवाल, गौरव प्रजापति, सोनू कादरी, कृष्ण कुमार कश्यप, चौधरी करन सिंह, पदम सिंह, पंकज चौहान, उमा बिश्नोई, अनीता पवार, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे