बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा भाजपा तानाशाही का रवैया अपनाए हुए है। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को प्रभावित करने के लिए हमारे प्रत्याशी के पति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा करा रही है। पुराने नेता हरमिंदर लाडी के खिलाफ केस दर्ज हो रहा है। इतना ही नहीं बीडीसी को डराया-धमकाया जा रहा है। इसमें जिले के कुछ सीनियर अफसर भी शामिल हैं। इनका काला चिट्ठा हमारे पास मौजूद है। बुधवार को बयान जारी कर यशपाल आर्य ने कहा कि मैं अधिकारियों से कहना चाहता हूं हम फेयर इलेक्शन की मांग कर रहे हैं।सभी जानते हैं कि बाजपुर में कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से जीत रही है। उसके बावजूद भाजपा सरकार के इशारे पर पूरा पुलिस प्रशासन लामबंद हो चुका है। यशपाल ने कहा कि मैं उन अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि हरकतों से बाज आएं। ऐसे अधिकारियों की फेहरिस्त हमारे पास है। ये परिवर्तन का दौर है और पूरे प्रदेश में कांग्रेस को जनादेश मिला है। भाजपा को जनता ने नकार दिया है। कहा कि 2027 में कांग्रेस की सरकार बन रही है। उन्होंने चुने हुए बीडीसी से कहा है कि निडर होकर वोट करें मताधिकार का प्रयोग करें किसी के दबाव में आने की जरूरत नहीं है। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है और यशपाल आर्य उनके साथ है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन