देहरादून।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘‘संवैधानिक नेतृत्व प्रेरक अभिव्यक्ति’’ पुस्तक का विमोचन किया। राजभवन सूचना परिसर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में राज्यपाल के विधानसभा सत्रों के अभिभाषणों के साथ ही राज्य स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस के भाषणों को संकलित किया गया है। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा तैयार की गई कॉफी टेबल बुक ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ का भी विमोचन किया।
उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा दिनांक 14 जनवरी, 2025 को सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस के अवसर पर राजभवन देहरादून एवं दिनांक 11 जून, 2025 को राजभवन नैनीताल में ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ समारोह का आयोजन किया गया था। आयोजनों की विविध गतिविधियों को दस्तावेजीकृत कर सुरक्षित रखने हेतु ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम – 2025’’ शीर्षक से कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन किया गया है।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री सुबोध उनियाल, श्री सतपाल महाराज सहित सांसदगण, विधायकगण, अन्य गणमान्य लोग एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन