देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक संबोधन सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का दृढ़ संकल्प है। उन्होंने अपने भाषण से प्रत्येक भारतीय को गर्व एवं विश्वास से भर दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए न सिर्फ भारतीय सेना के अदम्य साहस, गौरव और पराक्रम को नमन किया बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया कि भारत अपनी सुरक्षा और सम्मान के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा क्षेत्र से लेकर सेमीकंडक्टर जैसी अत्याधुनिक तकनीकों में हो रही अभूतपूर्व प्रगति का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री जी ने संदेश दिया कि आत्मनिर्भरता ही विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है, और यह केवल आर्थिक पहलू तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सम्मान और स्वाभिमान का भी आधार है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता