March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

स्वास्थ्य विभाग को मिले 220 नए डॉक्टर,मुख्यमंत्री ने सभी को सौंपा नियुक्तिपत्र, सेवाभाव और समर्पण का दिया मूल मंत्र

अस्पतालों में मरीजों के इलाज में होगी आसानी

देहरादून। राज्य के तमाम सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग को 220 नए डॉक्टर्स मिल गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में 220 नवनियुक्त डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

सीएम ने डाक्टरों से कहाकि आप मात्र चिकित्सकही नहीं, वरन देवभूमि के आरोग्य प्रहरी भी हैं। ऐसे में सभी को इलाज को सस्ता, जनसुलभ और नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरे

समर्पण और सेवाभाव से कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 11

लाख से अधिक मरीजों को 21 करोड़ से अधिक की कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा चुकी है। श्रीनगर में

कार्डियो और न्यूरोलॉजी तथा हल्द्वानी में कैंसर पीड़ित मरीजों को इलाज की सुविधा मुहैया करायी जा रही है। कहा

कि अधिकतर निशुल्क स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य केंद्रों के आधुनिकीकरण, पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति और टेलीमेडिसिन सेवा के विस्तार से राज्य की चिकित्सा सेवाओं कोनया आयाम मिला है। कहा कि राज्य सरकार की ओर से सभी जिलों में एक-एक मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्यविभाग नियुक्तियों के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कहा कि 220 डाक्टरों में से चार दिव्यांग कोटे के चिकित्सकों को छोड़कर बाकी सभी को पर्वतीय इलाके अस्पतालों के

जल्द तैनाती दी जाएगी। कहा कि स्टाफ नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाफ की ‘भी भर्ती करने जा रहा है। रावत ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक राज्य के 220 स्थानों पर बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। हर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 25 लाख से अधिक लोगों को इससे लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, राजकुमार पोरी, व सरिता कपूर, राज्य स्तरीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सुरेश भट्ट, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य सुनीता टम्टा समेत कई अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।