ऋषिकेश।नौकरी का टारगेट पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत तो सभी करते हैं। लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक एग्रीकल्चर कंपनी के एरिया मैनेजर ने जो किया उसकी वजह से 37 लोग हवालात पहुंच गए। ऋषिकेश के गंगा भोगपुर तल्ला स्थित एक रिजॉर्ट में रेव पार्टी के भंडाफोड़ के बाद इन्हें पकड़ा गया है। पुलिस ने 9 महिला डांसरों समेत 37 लोगों को गिरफ्तार किया है। मैनेजर ने खाद बेचकर चार करोड़ रुपये का टारगेट पूरा करने के लिए दुकानदारों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को लुभाने के लिए रेव पार्टी का आयोजन किया था।लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक बीते सोमवार की देर रात गंगा भोगपुर स्थित इवाना रिजॉर्ट में रेव पार्टी के आयोजन की सूचना मिली। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर रिजॉर्ट में छापेमारी की गई। इस दौरान मौके पर पुलिस टीम को 9 महिलाएं डांस करतीं मिलीं जबकि 28 लोग ठुमके लगाते दिखे। पुलिसकर्मियों ने सभी को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को लक्ष्मणझूला थाने लाया गया। सभी का पुलिस ऐक्ट में चालान किया गया, जबकि रिजॉर्ट मालिक प्रशांत निवासी गंगा भोगपुर, यमकेश्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि रेव पार्टी का आयोजक मनोज कुमार निवासी मवाना, मेरठ यूपी है। वह पश्चिमी यूपी में एक एग्रीकल्चर कंपनी में एरिया मैनेजर है। पुलिस ने बताया कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में वह कंपनी का काम देखता है। उर्वरक की बिक्री के लिए उसे मानसून सीजन में चार करोड़ रुपये का टर्नओवर का टारगेट कंपनी ने दिया था, जिसे पूरा करने के लिए कंपनी के दुकानदार और डिस्टीब्यूटर्स को लोकलुभावन पैकेज का झांसा देकर रेव पार्टी आयोजित की की गई थी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज