–
आर आर सिद्दीकी, संवादाता
जसपुर। बदमाशों ने छूटर बजाकर रौब दिखाने एंव सनक के लिये कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के भतीजे के साथ मारपीट कर अपहरण करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस ने कार्यवाई कर दोनों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि फरार दो बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है।
प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक – ने बताया कि कांग्रेस विधायक आदेश – चौहान के भतीजे अंशुल चौहान पुत्र अवधेश निवासी ग्राम निवारमंडी ने तहरीर देकर बताया कि 15 अगस्त की शाम के समय एकआई-20 कार संख्या-यूके 16 बी/ 0111 में बैठकर 4 बदमाश ग्राम निवारमण्डी की – गलियों में हूटर बजाकर रहे थे। – लगातार हूटर बजाकर घूमने से जब उसने मना किया तो गाड़ी के शीशे – खोल हाथ पकड़कर गाली-गलौच व मारपीट कर उसको कार के अंदर आधा खीच शीशे पर लटका लिया – और करीब 300 मीटर अगवा कर ले गए। जब गांव वालो ने यह मंजर – देखा तो गाड़ी का पीछा करते देख कार सवार बदमाश उसकों धक्का – देकर भाग गए। अचानक हुई घटना – से निवारमंडी के लोग दहशत में आ गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर धारा 115(2),140 (1), 351(2),
352 बीएनएस के तहत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा अपराध का संज्ञान लेकर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के आदेश दिए गए और पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में उनके नेतृत्व में 16 अगस्त को वह मय फोर्स के रवाना होकर मुखबिर की सूचना पर ग्राम दारापुर ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) में मामा के घर में छुपे 2 बदमाश जतिन उर्फ सुमित पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी महुआडाबरा थाना जसपुर और अरुण सूर्यवंशी पुत्र राजीव कुमार राजपूत निवासी अलाउद्दीनपुर भोगी थाना ध ामपुर (बिजनौर) को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया गया। जब उनसे गहनता से
2
पूछताछ की गई तो जातिन और अरुण के अलावा वंश राजपूत पुत्र पुरुषोत्तम सिंह व अंश राजपूत पुत्र हरिओम सिंह निवासीगण दारापुर थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद समेत 4 बदमाशों द्वारा अपराध किया जाना प्रकाश में आया है। पकड़े गए दोनों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया की वंश राजपूत और अंश राजपूत दोनों बदमाश फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई। पुलिस टीम में प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक, एसआई गोविंद सिंह मेहता, एसआई इंद्र सिंह ढेला, एसआई संतोष देवरानी, एसआई हरीश आर्य, कांस्टेबिल अरुण कुमार, दीपक जलाल, परशांत कुमार, समीर चौहान, प्रणय राठी, विक्रम सिंह, सीमा आर्य आदि शामिल रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज