रूद्रपुर 22 अगस्त, 2025।- शासन के निर्देशानुसार जन समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रातः 10 बजे से जिलाधिकारी के अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेग जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 02 सितम्बर प्रथम मंगलवार को तहसील काशीपुर में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह 16 सितम्बर तृतीय मंगलवार को तहसील बाजपुर में, 07 अक्टूबर प्रथम मंगलवार को तहसील गदरपुर, 21 अक्टूबर तृतीय मंगलवार को तहसील रूद्रपुर, 04 नवम्बर प्रथम मंगलवार को तहसील किच्छा, 18 नवम्बर तृतीय मंगलवार को तहसील सितारगंज, 02 दिसम्बर प्रथम मंगलवार को उप तहसील नानकमत्ता व 16 दिसम्बर तृतीय मंगलवार को तहसील खटीमा में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि जिस तहसील दिवस को राजकीय अवकाश घोषित होगा उसके स्थान पर दूसरे दिन कार्य दिवस को तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को परगनाधिकारी की अध्यक्षता मंे परगना/तहसील कार्यालय में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया