पुलिस ने किया मामले का खुलासा,उसी स्कूल में कक्षा 11 वीं के छात्र ने की थी हरकत
बाजपुर में एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिसके बाद शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। अब इस मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि ये धमकी किसी और ने नहीं बल्कि उसी स्कूल में कक्षा 11 वीं के छात्र ने की थी। जानकारी के मुताबिक उसने ऐसा इसलिए किया तारी परीक्षा से बच सके। पुलिस ने जब छात्र से पूछताछ की उसने बताय कि उसने यह हरकत परीक्षा से बचने के लिए की थी।बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शुक्रवार सुबह बॉम्ब स्क्वाड, डॉग स्क्वाड लोकल पुलिस के साथ स्कूल पहुंचे, जहां कोने-कोने की तलाशी ली गई। लेकिन उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद टीम लौट गई।
कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि स्कूल की शिकायत के बाद टीमों को भेजा गया लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं मिला। वहीं स्कूल के सचिव आईपी बरार ने बताया कि ये शरारत स्कूल के ही कक्षा 11 वीं के छात्र ने की थी, जिसे पुलिस को सौंपा है। उधर, घटना के बाद नाराज परिजनों ने हंगामा किया। इन लोगों का कहना था कि जब स्कूल को धमकी मिली थी तो स्कूल को बंद क्यों नहीं किया गया।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर में व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत
अग्रवाल सभा का शपथ ग्रहण आज
जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा