March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

प्रेमी क़े लिए शौहर का क़त्ल कराने वाली महिला कोर्ट से बरी, प्रेमी व दोस्त को उम्र कैद.. 3 शूटरो को फांसी की सजा..!!

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में E रिक्शा चालक मोहसिन क़े क़ातिल अरशद, शाहरुख और रवि कश्यप को फांसी की सजा सुनाई गई है। हत्या का षड़यंत्र रचने वाले प्रेमी साबिर व उसके दोस्त रईस को उम्र कैद को सजा मिली है। प्रेमी क़े लिए 2 लाख की सुपारी देकर शौहर का क़त्ल कराने वाली बीवी को अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

8 साल पहले शीबा की शादी मोहसिन से हुई थी। 2 बच्चे भी है। पड़ोसी संग अय्याशी क़े फेर में हत्या कराई गई थी…क़त्ल करते वीडियो भी बनाई गई। ज़ो की मोबाइल से बरामद हुई थी। वीडियो क़े आधार पर केस को दुर्लभ तम माना गया।

देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया था जिसमे शीबा नामक महिला ने अपने प्रेमी साबिर अली के साथ मिलकर अपने पति मोहसिन की हत्या करवा दी थी। मोहसिन की हत्या के लिए UP क़े ज़िला बागपत निवासी शाहरुख नामक व्यक्ति को सुपारी दी गई थी। आरोपियों ने मोहसिन को गुच्चूपानी ले जाकर शराब पिलाई और फिर पत्थरों से कुचलकर मार डाला था।