April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

संकट की घड़ी में सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ : सीएम

धामी ने झील खोलने के लिए चल रहे कार्यों को जांचा

मुख्यमंत्री ने स्याना चट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

उत्तरकाशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के स्याना चट्टी में यमुना नदी पर बनी अस्थाई झील से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया।

बता दें कि 21 अगस्त को स्याना चट्टी के पास यमुना नदी में कुपड़ा क्षेत्र में भारी मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध हो गया था। इसके चलते यमुना नदी में अस्थाई झील बन गई थी।

जिससे स्याना चट्टी में होटल, घर समेत गढ़वाल मंडल का बंगला, पुलिसचौकी, स्कूल और यमुनोत्री हाईवे का पुल

जलमग्न हो गया था। मुख्यमंत्री ने स्यानाच्छी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा

हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके तत्काल जल निकासी बढ़ाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने

आलू की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी को जलभराव और मलबा आने से स्थानीय लोगों का हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और आलू की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के भी निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुपड़ा कुंशाला पुल का भी निरीक्षण कर जल्द से जल्द कार्यदायी संस्था नामित कर निर्माण कार्य शुरू करने और आवाजाही बहाल होने तक वैकल्पिक पैदल मार्ग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध होने से बाधित हुई आवाजाही को बहाल किया जाए और यमुनोत्री मार्ग को सुचारु कर यात्रा के लिए जल्द खोला जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ है और प्रभावित लोगों को हुए नुकसान का आंकलन कर जल्द से जल्द हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस दौरान विधायक दुर्गेश्वर लाल, संजय डोभाल, जिलाध्यक्ष बीजेपी नागेंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल, कमांडेंट एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी, एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम बृजेश तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी

You may have missed