April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर मे अलग-अलग घटना में दो महिलाओं की मौत

जसपुर। जसपुर में बुधवार को अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला की खेत में करंट से दूसरी की प्रसव के बाद मौत हो गई। मंगलवार शाम को ग्राम आसपुर

निवासी सरवन अपनी 34 वर्षीय पत्नी सुमन देवी को भूतपुरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए लेकर आया। प्रसव के बाद सुमन ने सामान्य रूप से एक पुत्री को जन्म दिया। तबीसत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। मंगलवार ग्राम हजीरो निवासी 50 वर्षीय मिथिलेश देवी पत्नी राजेंद्र सिंह की खेत में करंट लगने से मौत हो गई थी।

You may have missed