March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर कोतवाली पुलिस ने 15.50 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ 01 नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार

जसपुर।05/09/2025

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन ड्रग्स जागरुकता अभियान के तहत नशे के विरुद्ध उधमसिंहनगर पुलिस की लगातार कार्यवाही है जारी

जसपुर कोतवाली पुलिस ने 15.50 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ 01 नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकान्त मिश्र उधमसिंहनगर महोदय के जनपद स्तर पर बढते नशे के रोकथाम एंव इससे जुड़े लोगों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व श्रीमान् पुलिस उपाधीक्षक महोदय काशीपुर महोदय के नेत्रत्व व प्रभारी निरीक्षक जसपुर के निर्देशन में 30नि0 इन्द्र सिह ढेला तथा अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा ठाकुरद्वारा रोड में परी अस्पताल को जाने वाली सडक में पुलिया के पास जसपुर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली जसपुर में मु0 FIR NO-388/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त-

सुरेश कुमार पुत्र रमेश सिह निवासी वार्ड नं0 02 जटवारा मौहल्ला नत्था सिह थाना जसपुर जनपद उधमसिंहनगर उम्र 30 वर्ष।

पुलिस टीम का विवरण –

1-SHO राजेन्द्र सिह डांगी
2-30नि0 इन्द्र सिह ढेला
3-30नि0 संतोष देवरानी
4-हे0कानि0 74 देशराज
4-कानि0 552 अरुण कुमार