April 24, 2026

Jaspur Times

News Portal

जसपुर में रिश्तो को शर्मशार कर देना वाला मामला आया सामने:मुंहबोले मामा पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का लगा आरोप

उधम सिंह नगर उत्तराखंड, 25 अप्रैल 2024

जसपुर। रिश्तो को शर्मशार कर देना वाला मामला सामने आया हे। जहां एक मुंहबोले मामा पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बहन की शादी पास ही के गांव में हुई है। उसकी बहन के घर के सामने मनीष पुत्र वीर सिंह का घर है। इसके चलते मनीष का उसकी बहन के घर आना-जाना है। बच्चे उसे मामा कहते हैं। आरोप है कि 23 अप्रैल को मनीष उसके गांव आया और शाम के समय उसकी सात वर्षीय पुत्री को चीज दिलाने के बहाने एक बाग में ले गया। आरोप है कि मनीष ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बच्ची के घर पहुंचने पर उसकी मां ने खून से सने कपड़े देखे तो उससे पूछताछ की। इस पर बच्ची ने सारी बात बता दी। इसके बाद उसकी मां ने पिता को घटना की जानकारी दी। बुधवार को बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को उसी के घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।