,
जसपुर गुरुद्वारा सिंह सभा कमेटी को दो कुंटल चावल के 20 कट्टे सौंपे
जसपुर। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जसपुर की सामाजिक संस्था पैगाम ए अमन वैलफेयर सोसाइटी ने बड़ा कदम उठाया है।
शुक्रवार को नगर की पैगाम ए अमन वैलफेयर सोसाइटी ने भी पंजाब में पीड़ितो के लिए खाद्य सामग्री भेजी।
सोसाइटी के अध्यक्ष रिजवान अहमद ने बताया कि द्वारा सोसाइटीद्वारा पंजाब में पीड़ितो की मदद के लिए दो कुंटल चावल 10 किलो के 20 कट्टे जसपुर गुरूद्वारा सिंह सभा कमेटी सौंपे है।साथ ही संस्था अध्यक्ष रिज़वान अहमद ने कहा कि आपदा की घड़ी में समाज के हर वर्ग को मिलकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने इसे मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का कर्तव्य बताया।
इस मौके दौरान अबरार अली, आलिम खान, महबूब अली, के अलावा गुरुद्वारा कमेटी के कुलदीप सिंह सतनाम सिंह, लखवीर सिंह, अपार सिंह मौजूद रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता