हादसे में एसडीएम व उनकी पत्नी हुई घायल
रामनगर 7 सितम्बर ( संवाददाता)। पीरूमदारा चौराहे पर शनिवार की देर रात डिवाइडर से टकराकर एसडीएम संभल की कार पलट गई। हादसे में एसडीएम संभल और उनकी पत्नी घायल हो गये। घायल होने के बाद एंबुलेंस से एसडीएम और उनकी पत्नी को मुरादाबाद चले गये, जहां उनका उपचार चल रहा है। शनिवार की देर रात करीब पौने 12 बजे पीरूमदारा चौराहे पर टोयोटा हाइराइडर कार संख्या यूपी-16बीक्यू-1253 डिवाइडर पर टकरा गई। टकर लगते ही कार पलट गई और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे होते ही पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला। पीरूमदारा चौकी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि कार में एसडीएम संभल विकास
चंद्रा और उनकी पत्नी दीक्षा शर्मा मौजूद थे, दोनों कार से रामनगर आ रहे थे। एसडीएम संभल की पत्नी मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में नेत्र विशेषज्ञ है। हादसे में एसडीएम संभल को सामान्य चोटें आयी, जबकि उसकी पत्नी का बायां हाथ की हथेली क्षतिग्रस्त हो गयी है, बाकी सामान्य चोटें है। कार को एसडीएम संभल चला रहे थे और हादसे में कार के एयरबैग खुले है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हादसे के बाद एसडीएम संभल और उसकी पत्नी मुरादाबाद को चले गये है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता