April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

गुलदार की दहशत, हमले से युवक गंभीर रूप से घायल

तीन पूर्व जसपुर की वैशाली कॉलोनी में देखा गया था गुलदार

जसपुर। तराई पश्चिम वन प्रभाग की पतरामपुर रेज में एक बार फिर गुलदार का आतंक देखने को मिला जहां देर शाम गुलदार ने एक युवक पर हमला कर दिया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को वन विभाग की टीम द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसको घर भेज दिया गया।

बता दें आये दिन जसपुर क्षेत्र में गुलदार देखा जा रहा है तीन दिन पूर्व इंडेन गैस एजेंसी के पास वैशाली कॉलोनी में भी रात्रि में गुलदार घूमता

हुआ देखा गया था वही देर शाम भोगपुर डैम निवासी इमरान किसी काम से जसपुर आ रहा था रास्ते मे जंगल मे उस पर अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लोग पहुँचे और शौर मचाया। जिसके बाद गुलदार भाग गया जिसकी सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया। जंहा उपचार के बाद युवक को घर भेज दिया गया है वंही पीड़ित के पिता ने बताया कि इमरान दुकान पर समान लेने जा रहा था तभी रास्ते पर गुलदार ने उस पर हमला कर दिया

शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। पीड़ित के पिता ने वन विभाग से मदद की गुहार लगाई है।

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में तैनात ईएमओ डॉ. वसीम वारसी ने बताया कि एक इमरान अली नाम का 19 साल का युवक आया है उसके परिजनों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है उसके हाथ पर बहुत सारे घाव के निशान है परिजनों ने बताया कि गुलदार ने हमला किया है, जिसे प्राथमिक उपचार दे दिया है और वन विभाग की टीम भी पहुँच गई है। घायल को कल अस्पताल बुलाया गया है।

You may have missed