फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में आयोजित राजकीय माध्यमिक विद्यालयी शिक्षा क्रीड़ा प्रतियोगिता
जसपुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयी शिक्षा क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत सोमवार को फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय वॉलीवाल प्रतियोगिता हुई। खेल समन्वयक केशव सिंह ने बताया कि पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज की टीम ने अंडर-14 वर्ग में फैज-ए-आम इंटर कॉलेज एवं अंडर-17 वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किलावली को फाइनल मुकाबले में शिकस्त देकर दोनों वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालक वर्ग में पीएम श्री नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज महुआडाबरा ने फैज-ए-आम इंटर कॉलेज को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसपुर की टीम के सामने प्रतिद्वंदी टीम के न आने पर उसे ही विजेता घोषित किया गया।
मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय
प्रतियोगिता से 18 बालिकाओं सहित 42 खिलाड़ियों का जिले स्तर पर चयन हुआ। चयनित सभी खिलाड़ी 12 सितंबर को सितारगंज में जिला
स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य रईस अहमद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान सुभाष चंद्र, राजेश चैधरी,शमशेर अहमद, नीतू चैधरी, तस्लीम अहमद, संजय वर्मा, हिमेंद्र पाल सिंह, ताबंदा अली, स्वतंत्र कुमार गहलोत, नीरज शर्मा आदि थे।
जसपुर। 11 सितंबर को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सन्यासियों सन्यासियोंवाला में कुश्ती, 13 सितंबर को बीएसबी इंटर कॉलेज में कबड्डी की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के अध्ययनरत विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। साथ ही 18 सितंबर को पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में सभी वर्गों के बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
जसपुर क्षेत्र में 08 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण, 03 केंद्रों को नोटिस जारी
किसान क्लब काशीपुर कृषको की वैठक,
अल्मोड़ा: डीजी के आश्वासन पर लैब तकनीशियनों का आंदोलन खत्म