नेपाल में भड़की हिंसा के बीच देहरादून के ट्रांसपोर्ट कारोबारी की पत्नी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, कारोबारी रामबीर सिंह गोला अपनी पत्नी 45 वर्षीय राजेश गोला के साथ छह सितंबर को नेपाल घूमने गए थे। वे नौ सितंबर की रात काठमांडू के एक होटल में ठहरे थे। तभी उपद्रवियों ने वहां आग लगा दी।
बताया जाता है कि रामबीर तो किसी तरह बच निकले, लेकिन भगदड़ के बीच राजेश चौथी मंजिल से गिर गईं, जिस कारण उनकी मौके पर मौत हो गई। रामबीर मूल रूप से मेरठ रोड गाजियाबाद के हैं और वर्तमान में दून के ट्रांसपोर्टनगर में रहते हैं। उनकी ट्रांसपोर्ट फर्म ‘अशोक रोडलाइंस’ देहरादून और गाजियाबाद दोनों जगह चलती है।
इस घटना के बाद रामबीर मदद के लिए भटकते रहे और देहरादून में अपने परिचितों को भी फोन पर जानकारी दी। परिजनों ने नेपाल स्थित भारतीय दूतावास से मदद मांगी, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को वे पत्नी का शव लेकर देहरादून लौट सकते हैं। रामबीर 1980 से दून में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन