घटनास्थल पर सीसीटीवी न होने से बढ़ीं मुश्किलें
बुधवार को गन्ने के खेत में मिला था चारा लेने गई वृद्धा का शव
जसपुर। ओमवती हत्याकांड के खुलासे को पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। लेकिन तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ कुछ नही लगा हे। हाला कि घटनास्थल और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे न होने से पुलिस की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
पुलिस को आशंका है कि नशेड़ियों ने महिला के आभूषण छीनकर उसे ठिकाने लगाया है। पुलिस पारिवारिक रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। परिजनों ने महिला का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया। ग्राम मुरलीवाला निवासी ओमवती चौहान (65) का गांव से डेढ़ किमी की दूर खेत है। वह इसी खेत पर प्रत्येक दिन चारा लेने जाती थीं।बुधवार को भी वह चारा लेने गई थीं। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन उनकी तलाश करते खेत पहुंच गए। उन्हें गन्ने के खेत में ओमवती का शव पड़ा मिला। महिला के गले में साड़ी लिपटी थी और कानों से सोने के कुंडल गायब थे।पास ही चारे की गठरी भी रखी थी। इससे परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर
पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। टीम गठित कर हत्यारों की खोजबीन में जुट गई।
उधर, विधायक आदेश चौहान ने भी देर रात घटनास्थल पर पहुंच कर शीघ्र हत्या के खुलासे की मांग की। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे न होने से पुलिस की दुश्वारी बढ़ी है। गांव के अंदर ककैमरों को खंगाला जा रहा है। साथ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट है कि महिला की हत्या की गई है। उसके गले में साड़ी लिपटी मिली है और कानों से सोने के कुंडल भी गायब हैं। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। टीम कई पहलुओं पर काम कर रही है। महिला के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसके पास खेती की कई बीघे जमीन है। महिला अपनी दो बेटियों की शादी कर चुकी है। वह अपने दो बेटों के साथ रहती थी। दीपक सिंह, सीओ,काशीपुर

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
मुरादाबाद में अल्बीना बेकरी मालिक असद हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश तेज