जसपुर के पतरामपुर वन चौकी के पास की घटना
जसपुर। पतरामपुर वन चौकी के पास एक युवक को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर युवक किसी तरह गुलदार के चंगुल से बचा। घायल युवक को सरकारी चिकित्सालय में उपचार दिया गया है। घायल को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक बिट्टू 28 वर्ष निवासी ग्राम सिपका ने बताया कि वह सुबह साढ़े छह बजे करीब घर से बाइक पर सवार होकर पतरामपुर के लिए निकला था।कि पतरामपुर वन विभाग की चौकी के पास गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।शोर और चीख मचाते हुये किसी तरह उसने संघर्ष कर अपनी सुरक्षा की। इस दौरान उसके , पेट व हाथ पर गहरे गुलदार ने जख्म कर दिए।इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।हाला कि यह क्षेत्र में पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी गुलदार कई लोगों को हमला कर घायल कर चुका है। जिसको लेकर वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में रोश व्याप्त है।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
सांसद अजय भट्ट ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दी तैनाती
एसएसपी पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में अभियान को मिली सफलता