March 7, 2026

Jaspur Times

News Portal

मां- बेटे के शव का गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार

काशीपुर,। ग्रेटर नोएडा से शनिवार की देर रात मां-बेटे के शव गढ़ीनेगी पहुंचे। रविवार की सुबह गमगीन माहौल में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कुंडा थाना क्षेत्र के गढ़ीनेगी निवासी दर्पण चावला गुरुग्राम की कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। वह परिवार समेत ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एस सिटी सोसाइटी में रहते हैं। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे दर्पण चावला की 37 वर्षीय पत्नी साक्षी चावला और 11 वर्षीय बेटे दक्ष चावला ने अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी थी। जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस को महिला के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है।

इसमें साक्षी ने पति से माफी मांगते हुए लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। पुलिस के मुताबिक घटना के समय दर्पण चावला घर में सो रहे थे। शनिवार की देर शाम दोनों का शव गढ़ीनेगी स्थित पुश्तैनी घर पर पहुंचे। जहां पर सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लग गया। शनिवार को गढ़ीनेगी ढेला नदी के पास स्थित श्मशान घाट पर दोनों को दर्पण के छोटे भाई अर्पण ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। यहां बड़ी संख्या में शांक जताने पहुंचे। परिवार को सांत्वना दी।