देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सत्संग संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में भेंट की। इस अवसर पर संस्था की ओर से हाल ही में उत्तराखण्ड में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री ने संस्था के इस सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास और सहायता कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी राज्य पर कोई संकट आता है, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं सेवा और सहयोग की भावना से आगे बढ़कर कार्य करती हैं। यह उत्तराखण्ड की साझी संवेदना और सेवा संस्कृति का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं के कारण जन-धन की हानि हुई है। राज्य सरकार राहत एवं पुनर्वास कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित कर रही है। ऐसे समय में समाज के प्रत्येक वर्ग और संस्थाओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक और प्रेरणादायक है। राज्य सरकार ऐसे सकारात्मक और सहयोगी प्रयासों का सदैव स्वागत करती है।
इस अवसर पर सुश्री रितु कंडियाल सहित सत्संग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संपादक – जसपुर टाइम्स
पता – लकड़ी मंडी चौराहा, पतरामपुर रोड, जसपुर, 244712
संपर्क – 9927277888
व्हाट्सप्प – 8279368237

More Stories
उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन