April 25, 2026

Jaspur Times

News Portal

एसएसपी नैनीताल मीणा की सख्ती, अब नहीं चलेगी गुंडागर्दी

नैनीताल।

जान से मारने की नीयत से फायर झोंकने वाले 02 भाई को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध तमंचा बरामद कर अपराधियों को किया बेनकाब, 02 गिरफ्तार, दोनों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट की कार्यवाही जारी

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए कुशल पतारसी एवं सुरागरसी से दो आरोपियों को भवानीगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर बड़ा सफल ऑपरेशन अंजाम दिया।

 पूछताछ में अभियुक्त शानू खान के कब्जे से अवैध हथियार – 01 तमन्चा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई। 

दोनों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तारी –

  1. शानू खान पुत्र रईस, नई बस्ती गुलरघट्टी, रामनगर, उम्र 36 वर्ष
  2. शाहरूख खान पुत्र रईस , नई बस्ती गुलरघट्टी, रामनगर, उम्र 30 वर्ष

बरामदगी –
शानू के कब्जे से 01 एक अदद तमन्चा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस

You may have missed